
तिरुवनंतपुरम । कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में वृद्धि (Rising Cases) और इससे संबंधित मौतों के बढ़ते आंकड़ों (Rising Death Toll) को देखते हुए केरल सरकार (Kerala Government) ने मंगलवार को प्रतिबंधों को (Restrictions) सख्ती से लागू करने का फैसला किया (Decided to Strictly Enforce) ।
केरल सरकार ने आदेश में कहा कि जो लोग सार्वजनिक रूप से या वाहन में बैठे हुए मास्क नहीं पहनेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।इस महीने राज्य में कोरोना वायरस के कुल 27,218 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 229 लोगों की मौत हुई है। पिछले कई दिनों में, नए मामलों की औसत संख्या 3,000 को पार कर गई। जिससे अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करना पड़ा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved