
चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के संगरूर लोक सभा हलके से हाल ही में सांसद चुने गए सिमरनजीत सिंह मान की तबियत में सुधार नहीं हो रहा है। इसके कारण बुधवार को उन्हें पटियाला रेफर (Patiala Refer) कर दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिमरनजीत सिंह मान (Simranjit Singh Mann) के परिजनों से फोन पर बातचीत करके उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने भी मान की सेहत जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। भगवंत मान ने कहा कि उन्हें सिमरनजीत मान के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने परिवार से बात की। उन्हें पूरी मेडिकल मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved