
इंदौर। मध्य प्रदेश में नगर सरकार की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिखाई दे रही है। पहले चरण में 36 नगर पालिकाओं के पार्षद कैंडिडेट्स की मतगणना चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दबदबे वाली राजगढ़ और ब्यावरा नगर पालिका में कांग्रेस हार गई है। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा संभाल रहे गोविंद सिंह के प्रभाव वाली लहार नगर पालिका में बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई है। यहां सभी 12 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत मिली है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाली दतिया नगर पालिका में 36 वार्डो में 32 में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली गुना नगर पालिका में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। मुरैना के पोरसा नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रामदेई विजय सिंह आगे चल रहे हैं।
बालाघाट की वारासिवनी में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है। यहां 10 निर्दलीय आगे चल रहे हैं। 5 में भाजपा आगे चल रही है। यहां निर्दलीय विधायक व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के पैनल के निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved