
सुल्लतानपुर । उत्तर प्रदेश (UP) के सुल्तानपुर में (In Sultanpur) मंगलवार तड़के चेकिंग के दौरान (During Checking) दो ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों (2 Transport Workers) को एक ट्रक ने कुचल दिया (Truck Crushed) । हादसे में ड्राइवर अब्दुल मोमिन और कांस्टेबल अरुण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुल्तानपुर के अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने कहा कि परिवहन कर्मियों ने नियमित जांच के लिए ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने उन्हें कुचल दिया, वह अंधेरे की आड़ में मौके से फरार हो गया।घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर चटौना गांव के पास हुई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved