
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फिर से एक बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। प्रियंका ने बताया कि वे फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, उन्होंने बताया कि वे घर पर ही आइसोलेट हैं, और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।
Tested positive for covid (again!) today. Will be isolating at home and following all protocols.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 10, 2022
राहुल गांधी की भी तबीयत कुछ खराब है और इसके चलते उन्होंने राजस्थान के अलवर का दौरा रद्द कर दिया है। राहुल गांधी आज अलवर में कांग्रेस के नेतृत्व संकल्प शिविर में हिस्सा लेने वाले थे। कांग्रेस की ओर से सभी राज्यों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि पार्टी में नया नेतृत्व विकसित किया जा सके और पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकी जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved