मुंबई। मुंबई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (shri krishna birthday) पर दही हांडी (Dahi Handi) फोड़ते हुए 111 गोविंदा घायल हो गए हैं। इन सभी को मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मुंबई नगर निगम के अनुसार इनमें से 88 गोविंदाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और 23 गोविंदाओं (govindas) का इलाज अब भी जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह से मुंबई महानगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भारी उल्लाश के साथ मनाया जा रहा है। पिछले दो साल कोरोना की वजह से यह त्योहार मनाया नहीं जा सका था। लेकिन इस वर्ष कोरोना मरीजों की संख्या घट जाने से यह त्योहार जोरदार उत्साह से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही गोविंदाओं की टीम शहर में जगह- दही हांड़ी फोड़ रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved