
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने देश में कम्प्यूटर और संचार क्रांति लाने वाले भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज हबीबगंज थाने के सामने स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। नाथ ने इस अवसर पर कहा कि राजीव गांधी बिरले व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी आधुनिक सोच, पंचायती राज की परिकल्पना से देश में नई क्रांति का संचार हुआ और उनकी इस क्रांति से आज हर तबका गौरवान्वित है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved