भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

युवा मोर्चा ही भविष्य की भाजपा

  • भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री ने कहा

भोपाल। संगठन हमेशा प्रवाहमान रहता है, दायित्व बदलते रहते हैं। अगर आप बेहतर काम करेंगे तो आप कहां होंगे यह संगठन तय करेगा। युवा मोर्चा ही आने वाली भाजपा है। आज युवा मोर्चा जैसा होगा, वैसा ही भविष्य की भाजपा होगी। आप देश और पार्टी का काम करें यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में कही। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए स्वागत भाषण दिया।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने युवा मोर्चा से जुडें उनके पुराने संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि काम कैसे खड़ा हो, वह व्यवहारिक अनुभवों से सीखा जाता है। डटकर काम करना पडता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि शॉर्टकट न अपनाएं, कोई भी मॉस लीडर शॉर्टकट से नहीं बनते उसके लिए मेहनत करनी पडती है। जमीन पर काम और जनता के बीच जाना पडता है। उसके बिना लीडर नहीं बन सकते है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करें और अच्छी लीडरशिप उभरे। हर वर्ग के युवा जोडने के मिशन में जुटें। चौहान ने कहा कि हम एक विचार के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करने वाले दल के कार्यकर्ता है। राष्ट्र पुर्ननिर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम बड़े आंदोलन का हिस्सा है।


देशभक्ति के जज्बे के साथ मैदान में उतरें कार्यकर्ता: विष्णुदत्त शर्मा
कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और उसका संगठन में अलग महत्व है। पूरी पार्टी अपनी जिस ताकत गर्व करती है, वह युवा मोर्चा ही है। यह ताकत किस तरह से प्रभावी तरीके से काम करे, हमें कार्यसमिति की बैठक में इसी पर विचार करना है। शर्मा ने कहा कि जोश, उत्साह और आक्रामकता युवाओं की पहचान है, लेकिन अनुशासनहीनता कभी भी उनकी पहचान नहीं हो सकती। युवा मोर्चा इस देशभक्ति के ज्वार के साथ मैदान में उतरे, तो वह हर अभियान में नया इतिहास बनाएगा।

Share:

Next Post

महिला एथलीट के साथ रेप की कोशिश, भागने पर पहली मंजिल से दे दिया धक्का

Sun Aug 21 , 2022
नई दिल्ली: पंजाब के मोगा में एक नवोदित एथलीट के साथ उसके दोस्त और 2 सहयोगियों ने रेप का प्रयास किया. इतना ही नहीं, जब वह उनसे बचने की कोशिश कर रही थी तो आरोपियों ने उसे स्टेडियम की पहली मंजिल से धक्का दे दिया. इसके कारण उसके पैर और जबड़े में गंभीर चोट आई […]