भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश से सिमी को जड़ से उखाड़ दिया

  • अमित शाह ने मप्र को दी पुलिस आवास और प्रशासनिक भवनों की सौगात, कहा

भोपाल। राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन सभागार में मध्यप्रदेश पुलिस के आवास और प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस के आवास और प्रशासनिक भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। वहीं शाह ने बरखेड़ा बोंदर के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि मप्र की कानून व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन शिवराज सरकार के आने से हुआ। गुजरात में कोई घटना होती थी तो भिंड में पुलिस ढूंढने आती थी। कांग्रेस शासन में मालवा सिमी का गढ़ था। देश के कई हिस्सों में यहीं से जाकर घटनाएं कीं। उन्हें सरकार ने समूल नष्ट किया। तीनों क्षेत्र में सरकार ने अच्छा काम किया। श्री मान बंटाधार का शासन था यहां। कृषि और सिंचाई के क्षेत्र शिवराज जी ने अच्छे से किया। अच्छे आयोजन और कठोर परिश्रम के बगैर यह संभव नहीं। मैं तो निमित्त हूं। काम तो शिवराज और नरोत्तम की जोड़ी ने किया है।
अमित शाह ने कहा कि सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति सबसे छोटे व्यक्ति सुध ले, ये अंत्योदय है। लाकडाउन में सब बंद था तब पुलिस का जवान सड़क पर खड़ा था। उसने वह भ्रम तोड़ा है, जो था कि पुलिस वसूली करती है। पहला भ्रम का लाकडाउन और दूसरा भय का लाकडाउन था। पुलिस कमिश्नर प्रणाली के अच्छे परिणाम आए। लव जिहाद, घर जलाने, पत्थर फेंकने वालों के लिए कानून बनाए, जिससे अपराध कम हुआ। पाकिस्तान से आए विस्थापितों को भी नागरिकता दी। दुराचार के मामले में सजा दिलाई।

पुलिस को कई सौगातें
1304 पुलिस आवासों का लोकार्पण किया गया। जिसमें ग्वालियर में 448, टीकमगढ़ में 120, विदिशा में 80, सिंगरौली में 84, कटनी में 68 श्योपुर में 68, इंदौर में 60, जबलपुर में 44 आवास शामिल है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 52 पुलिस स्टेशनों के लोकार्पण किया गया है। 18 भवनों का शिलान्यास किया गया। भोपाल में 50 बिस्तर के अस्पताल का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सुधीर सक्सेना कार्यक्रम में मौजूद रहे।


पुलिस को देखने का नजरिया बदला
आजादी के बाद इस देश में पुलिस को देखने को नतीजा बदला है। पहले गुजरात और अब देश का गृहमंत्री बनने का मौका मिला है। पुलिस विभाग ही ऐसा है, जो 365 दिन 24 घंटे काम करती है। हमेशा पुलिस बल मुस्तैद रहती है। त्योहारों में सुरक्षा के लिए तैनात रहती है। हम सब दीपावली मनाते हैं, तब पुलिस का जवान कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए, इसकी चिंता रहती है। 24 घंटे गुनाहगारों के पीछे लगे रहते हैं। 35 हजार से अधिक पुलिसकर्मी देश की सुरक्षा में अपनी जान गंवा चुके हैं। जब जाकर यह देश सुरक्षित हैं। तब जाकर आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगती है। सीएम शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बधाई दी। वो 25 हजार पुलिस परिवार को आवास देने जा रहे हैं। परिवार असुरक्षित हो तो कोई भी व्यक्ति ड्यूटी अच्छे से नहीं कर सकता। मप्र सरकार ने पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। पुलिस आवास आत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है। अमित शाह ने कहा कि मालवा क्षेत्र एक जमाने में सीमी का गढ़ था, जो देशभर में भेजे जाते हैं। यही आतंकवादी घटना को अंजाम देते थे। कानून व्यवस्था के आंकड़े भी अच्छे हैं। बीजेपी सरकार प्रदेश में बेहतर काम कर रही है। मप्र हमारे बीमारू राज्य की श्रेणी में था। बीजेपी सरकार आने के बाद प्रदेश में बेहतर काम हुआ है। कोई भी चुनौती हो, कोई भी समय हो, इसका सामने करने के लिए पुलिस बल तैनात रहती है। हर त्योहार में पुलिस मुस्तैद रहती है।

Share:

Next Post

बारिश की झड़ी बंद... लेकिन घरों में अभी भी पानी भरा

Tue Aug 23 , 2022
कई कॉलोनियों में अभी तक नहीं आई बिजली भोपाल। राजधानी में आज बारिश की झड़ी भले ही बंद हो गई है, लेकिन कई क्षेत्रों के घरों में अभी भी पानी भरा पड़ा है। यही नहीं कई क्षेत्रों में रविवार रात से गुल हुई बिजली अभी तक बहाल नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को परेशानी […]