
लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) के ट्रिपल मर्डर केस (Triple Murder Case) की तर्ज पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कानपुर वारदात हुई है. यहां जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गोलियों से भून डाला. मामला कानपुर केबिधनू का है. सूचना मिलते हुए पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है.
पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक 10 से अधिक राउंड फायरिंग हुई है. पुलिस के मुताबिक बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर गांव में रहने वाले दोनों पक्षों के बीच खेत का विवाद था. इस विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष करीब चार महीने से पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहा था. इसी विवाद में बुधवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और इनके बीच खूनी संघर्ष हो गया.
चार लोगों को लगी गोली
पुलिस के मुताबिक इस वारदात में कठारा गांव के रहने वाले एक पक्ष ने फायरिंग की है और इसमें दूसरे पक्ष के दिनेश, महेश, सीबू और साहिल को गोली लगी है. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. वारदात के बाद मोके पर दहशत की स्थिति बनी हुई है.
छावनी में तब्दील पूरा इलाका
वारदात की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस कमिश्नर ने एसीपी के नेतृत्व में आनन फानन में मौके पर भारी संख्या पुलिस फोर्स मौके पर रवाना कर दिया. पुलिस के मुताबिक अभी मामले की जांच चल रही है. अब तक की जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं. पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved