img-fluid

हमलों में लोगों को बचाने के लिए नया केंद्र स्थापित करेगा अमेरिका, जानें क्यों लिया फैसला

August 27, 2022


वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटागन’ अगले साल एक नया केंद्र स्थापित करेगा। इसका मकसद बेहतर प्रशिक्षण और अधिक निगरानी के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों में सैन्य अभियानों के दौरान हमले शुरू होने से पहले नागरिकों को हताहत होने से बचाना है।

रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन के निर्देश पर जारी की गई योजना पिछले अगस्त में काबुल में अमेरिकी हवाई हमले को लेकर हुई व्यापक आलोचना के बाद सामने आई है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के अंतिम चरण में हुए इस हमले में 10 नागरिक मारे गए थे।


एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि नए नागरिक सुरक्षा केंद्र के विकास और अन्य सुधारों पर प्रति वर्ष ‘कई करोड़ डॉलर’ खर्च किए जाएंगे तथा इस योजना में लगभग 150 कर्मचारी शामिल होंगे। केंद्र एक अक्तूबर 2023 से शुरू होगा और 2025 तक पूरी तरह से काम करने लगेगा।

Share:

  • अमेरिका को रास नहीं आ रही रूस के साथ भारत की नजदीकियां, रिश्ते में खटास डालने के लिए बना रहा प्लान

    Sat Aug 27 , 2022
    वाशिंगटन। यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान भारत-अमेरिका के बीच चल रही साझेदारी का सबसे अधिक मूल्यांकन किया गया। अमेरिका इस दौरान भारत को रूस के साथ रिश्ते कम करने की नसीहत भी देता रहा लेकिन भारत अपनी नीति से कभी नहीं डिगा। हालांकि, अमेरिका अभी भी कोशिश में लगा है कि किसी तरह से भारत की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved