भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कैदियों की रिहाई की नई नीति बनी है। इसमें 14 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर और 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भी कैदियों को रिहाई होगी। कैदियों को साल में चार अवसर मिलेंगे। मध्य प्रदेश में पूर्व में लागू वर्ष 2012 की नीति में साल में दो बार आजीवन कारावास काट रहे बंदियों के रिहाई की नीति के अनुसार लाभ मिल रहा था। इसमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवास पर कैदियों की रिहाई की जाती थी जिला स्तरीय समिति की अनुशंसानुसार जेल मुख्यालय द्वारा कार्यवाही की जाती थी।
अब वर्ष में चार बार 15 अगस्त, 26 जनवरी, 14 अप्रैल और 2 अक्टूबर को नवीन नीति के प्रावधान तथा जिला स्तरीय समिति एवं जेल मुख्यालय की अनुशंसा पर राज्य सरकार की अनुमति से की जाएगी। सरकार ने नई रिहाई नीति में यह सख्त प्रावधान भी किए है कि बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों, सामूहिक दुष्कर्म के दोषी, आतंकी और नशीले पदार्थ के अवैध व्यापार के मामले में आजीवन सजा काट रहे बंदियों को अब आखिरी सांस तक जेल में ही रहना होगा।
Share:
राष्ट्रीय बीज निगम एनएससी को मुरैना जिले के पांच गांवों में 5525 बीघा बीहड़ दिए गए भोपाल। चंबल के बीहड़ों में कृषि मंत्रालय तिलहनी बीजों की खेती करवाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) को मुरैना जिले के पांच गांवों में 1105 हेक्टेयर (5525 बीघा) बीहड़ दिए गए हैं। सबसे पहले लगभग 40 करोड़ रुपये […]
2 दर्जन से अधिक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हैं भ्रष्टाचार के मामले भोपाल। 20 मार्च को कटनी में लोकायुक्त पुलिस ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा तो किसी को पता नहीं था कि खाद्य विभाग प्रदेश का सबसे बड़ा भ्रष्ट विभाग है। दरअसल, इस विभाग में बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी हैं जिनके पास […]
भोपाल। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के दिग्विजय सिंह पर दिए बयान पर बोले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि भगवान राम और लक्ष्मण त्रेता युग मे पैदा हुए थे। कलयुग में इस तरह के लोग भी पैदा हो रहे हैं, जो अपने पुरखों और वरिष्ठों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने […]
अब डीलर प्वाइंट पर ही शुरू होंगी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सेवाएं अगले हफ्ते से सीहोर, आगर मालवा व विदिशा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा भोपाल। परिवहन विभाग अब डीलर प्वाइंट पर ही रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। यह सेवा छह अप्रैल से शुरू होनी थीं, […]