वाशिंगटन। अमेरिकी संसद (US Parliament) में भारत को काट्सा प्रतिबंधों से स्थायी छूट देने की मांग उठाई गयी है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद (US lawmaker) रो खन्ना (Ro Khanna) ने संसद में इस आशय का विधेयक पेश किया है।
वर्ष 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के आरोप भी रूस पर लगे। इसके बाद अमेरिका ने काट्सा प्रतिबंध लागू किये। काउंटरिंग अमेरिकन एडवरसरीज थ्रू सैंक्शन एक्ट (काटसा) के तहत उन देशों पर प्रतिबंध लगाया जाता है, जो देश ईरान, उत्तर कोरिया या रूस के साथ किसी तरह का लेन-देन करते हैं। इस कानून के तहत अमेरिका अपने विरोधी देशों से हथियारों की खरीदारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम उठाता है। रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के बाद से भारत इन प्रतिबंधों के दायरे में आ गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved