img-fluid

बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान

November 04, 2026

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. आरोप है कि युवकों ने बर्थडे पार्टी में ले जाने का झांसा देकर तीन नाबालिग लड़कियों को अपने साथ ले गए. इसके बाद उन्हें मारंगहादा इलाके के एक गांव में ले जाकर दो बहनों के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान तीसरी लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रही. मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.

घटना खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दोनों सगी बहनों का कुछ दिन पहले एक युवक से मुलाकात हुआ था. आरोप है कि उसी युवक ने दोनों बहनों और उनकी एक नाबालिग सहेली को जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने और घूमने का झांसा दिया. इसके बाद युवक ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया. चारों आरोपियों ने तीनों लड़कियों को बाइक और स्कूटी पर बैठाया और मारंगहादा इलाके के एक गांव में ले गए. वहां सभी ने पहले साथ में खाना खाया. इसके बाद आरोपी तीनों लड़कियों को घूमाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गए.


  • आरोप है कि सुनसान जगह पर चारों युवकों ने मिलकर दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान उनके साथ मौजूद तीसरी नाबालिग लड़की ने खुद को आरोपियों के चंगुल से बचाने की कोशिश की. वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही. घटना के बाद दोनों पीड़ित बहनें अपने घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी आपबीती बताई. इसके बाद परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी.

    दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप की शिकायत खूंटी महिला थाना में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है. उनकी पहचान गोपाल मुंडा उर्फ राहुल, मनीष लोहरा और मनसा के रूप में हुई है. वहीं, घटना में शामिल चौथा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं.

    पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं, हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में किसकी क्या भूमिका थी और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया.

    Share:

  • इंदौर: नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति हिरासत में, दहेज प्रताड़ना और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज

    Wed Nov 4 , 2026
    इंदौर। इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 7 दिन पहले महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब मृतका के परिजनों के बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved