
भोपाल। राज्य शासन ने झाबुओ एसपी अरविंद तिवारी को हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थ कर दिया हे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह निवास पर बुलाई गई बैठक में अफसरों को झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के निर्देश दिए। इसके तत्काल बाद गृह मंत्रालय ने एसपी को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी को हटाने की पीछे की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडिया बताया जा रहा है। जिसमें पॉलिटेक्निक के बच्चे एसपी से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है, लेकिन एसपी गाली-गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि ऑडियो की अग्निबाण पुष्टि नहीं करता है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह बुलाई गई बैठक में पन्ना जिले के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन नहीं बंटने को लेकर भी चर्चा की। जिसमें मुख्यमंत्री पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा के तर्कांे से संतुष्ठ नहीं दिखे। सूत्र बताते हैं कि पन्ना कलेक्टर का हटना भी तय है। मुख्यमंत्री ने अफसरों की बैठक में गुस्सा भरे अंदाज में झाबुआ एसपी को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ऐसी भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने लायक नहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियेा वायरल हो रहा है, जिसमें पॉलिटेक्टिनक का छात्र एसपी से दूरभाष पर सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। एसपी गाली-गलौज देते हुए बात कर रहे हैं और थाने में बंद करने एवं जूता मारने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही छात्रों को लेकर मर्यादित शब्दों का प्रयोग भी कर रहे हैं। एसपी को हटाने की वजह यही ऑडियो बताया जा रहा है। गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि एसपी का तबादला आदेश जारी करने साथ ही पद छोडऩे को कहा गया है। साथ ही छात्रों की सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची को मंजूरी
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने अफसरों की तबादला सूची को भी मंजूरी दे दी है। जल्द ही आईएएस और आईपीएस की तबादला सूची जारी हो जाएगी।
पीएससी की आयु सीमा तीन साल बढ़ाई
प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयुसीमा तीन वर्ष की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कई बच्चे मुझे मिले थे। उन्होंने पीएससी परीक्षाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा निकल जाने का विषय उठाया था। उनकी बात सही है। कोरोना महामारी के कारण राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाई। इसकी वजह से कई बच्चे ओवर एज हो गए। लिहाजा, हमने तय किया है कि एक बार के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved