भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (bhojpuri film industry) में अभिनेता के साथ सिंगर होने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राइजिंग स्टार विनोद यादव (Rising Star Vinod Yadav) भी सिंगिंग के समंदर में डूबकी लगाने निकल चुके हैं। विनोद का पहला देवी गीत ‘मईया जी शरणवा दे दी ना’ रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस देवी गीत को विनोद यादव एंटरटेनमेंट ऑफिशियल से रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि गाने में खुद अभिनेता विनोद यादव ने परफॉर्म भी किया है। सिंगर-एक्टर विनोद यादव और सिंगर पलक पांडेय ने साथ गीत को मिलकर गाया है।
विनोद यादव की सोशल मीडिया में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जिसका फायदा आज उनके गाये हुआ देवी गीत को मिल रहा है। अभी तक गाने को लाखों लोग देख चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि विनोद यादव ने इंडस्ट्री की नब्ज को भांपते हुए यहां के तौर-तरीके बड़ी जल्दी सीख लिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस नवरात्रि विनोद यादव माता के और भी भक्ति गीत रिलीज होने की कतार में हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे अगले 6 महीने में करीब 200 से 250 गीत रिलीज करने वाले हैं। नवरात्रि के बाद विनोद छठ गीतों की तैयारी में जुट जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved