img-fluid

महाराष्ट्र: CM शिंदे को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पानी की बोतल के ज्यादा पैसे चुकाने से था नाराज

October 03, 2022

पुणे। पुणे (Pune) में एक शख्स ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) को जान से मारने की धमकी (Threats to kill) दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वह नशे में था और होटल में पानी की बोतल के ज्यादा पैसे चुकाए जाने से नाराज था। उसकी शिकायत इतनी बढ़ गई कि उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सीएम को ही जान से मारने की धमकी दे दी। हालांकि, दूसरी ओर शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली हो, हाल ही में उन्हें एक धमकी भरा लेटर भी भेजा गया था।


आरोपी की पहचान 36 साल के अविनाश वाघमारे के रूप में हुई है, जो मुंबई शहर का रहने वाला है। लोनावाला पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अविनाश मुंबई जा रहा था, बीच रास्ते में वह लोनावाला के एक होटल पर रुका। होटल में रहने के दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी इस बात से नाराज था कि होटल प्रबंधक ने उससे पानी की बोतल के लिए अधिक पैसे वसूले हैं।

रविवार को तड़के करीब 2:48 बजे लोनावला पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें सीएम शिंदे की हत्या की साजिश का दावा किया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत मोबाइल नंबर का पता लगाया और मालिक की पहचान मुंबई निवासी के रूप में की। जल्द ही, क्राइम ब्रांच की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हुई और रविवार को घाटकोपर इलाके से आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वह होटल मैनेजर को पानी की बोतल के लिए अधिक कीमत वसूलने का सबक सिखाना चाहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share:

  • सिद्धू मूसेवाला के बाद अब मशहूर सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, हनी सिंह ने शेयर की न्यूज

    Mon Oct 3 , 2022
    नई दिल्ली। सिद्धू मूसेवाला के बाद (After Sidhu Moosewala) अब एक और सिंगर (another singer) पर जानलेवा हमला (Shots fired) हुआ है। सिद्धू मूसेवाला की मौत से देश अभी उबर भी नहीं पाया था कि एक और कलाकार को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। हनी सिंह (Honey Singh) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved