img-fluid

परिसीमन लोकतंत्र का गला घोंटने का भाजपा का षड़यंत्र है – राजद सांसद मनोज झा

November 27, 2026


पटना । राजद सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने कहा कि परिसीमन (Delimitation) लोकतंत्र का गला घोंटने का भाजपा का षड़यंत्र है (Is BJP’s conspiracy to Strangle Democracy) ।


  • महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों पर भी उन्होंने पलटवार किया है। पटना में पत्रकारों से बातचीत में मनोज झा ने केंद्र द्वारा बुलाए गए संसद सत्र पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र अभी तक समाप्त ही नहीं हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कभी सुना है कि जाड़े के मौसम में मानसून चल रहा हो? यह कौन सी चाणक्य नीति है? आप क्या चाहते हैं, लोकतंत्र का गला घोंटकर रख दें?” मनोज झा ने कहा कि यह परिसीमन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को कमजोर करने का अभियान है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के विनाश की दिशा में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो असम में कर चुकी है, वही अब पूरे देश में करना चाहती है, जो कतई स्वीकार्य नहीं है।

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास एक बढ़िया प्रेशर कुकर है। अमित शाह उस कुकर की सीटी तय करते हैं, लेकिन जब लोकतंत्र और जनता सीटी बजाएगी तो कान फट जाएगा। अमित शाह के उस बयान पर कि महिला आरक्षण विधेयक को राहुल गांधी नहीं रोक पाएंगे, मनोज झा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। राष्ट्रपति ने इसे अधिसूचित कर दिया है और यह राजपत्र में प्रकाशित हो चुका है। ऐसे में फिर से इसे लाने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि यह पाखंड दर्शाता है कि इसके पीछे कुछ ऐसा है, जिस पर पर्दा डाला जा रहा है।

    संविधान की नकली प्रति रखने के आरोप पर मनोज झा ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिकांश नेताओं से अगर संविधान के चार अनुच्छेदों- स्वतंत्रता, समानता और न्याय के बारे में पूछा जाए तो वे मुंह खोलकर कहेंगे कि कैमरा हटा दो। गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर मनोज झा ने कहा कि क्या इससे नौकरी मिलेगी? क्या महंगाई खत्म होगी? क्या आज की असमानता दूर होगी? गृह मंत्री को पहले इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved