भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। अपने शुभाकामना संदेश (good luck message) में उन्होंने कहा है कि दीपोत्सव (festival of lights) का रोशनी का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य, यश खुशहाली लाये और हमारा प्रदेश उन्नति, प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होकर देश में शीर्ष प्रदेश के रूप में स्थापित हो।
कमलनाथ ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि एक दीप अपनी समृद्धि के साथ-साथ प्रदेश की उन्नति व प्रगति के लिए भी लगाये। गरीब, कमजोर, जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर उसके परिवार में भी खुशियाँ लाने का प्रयास जरूर करे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved