
भोपाल। मिशन 2023 के लिए भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी चुनाव के लिए अपने सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को टारगेट देकर चुनावी मोर्चे पर सक्रिय कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से सिवनी में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और रणनीतिकार भाजयुमो पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 5 और 6 नवंबर को सिवनी में आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से युवा मोर्चा के लगभग 250 पदाधिकारी भाग लेंगे। गुरुवार को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने प्रशिक्षण वर्ग स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
11 विषयों पर होगा मार्गदर्शन
वैभव पवार ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल सहित अन्य नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग में 11 अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षिणार्थियों को वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved