img-fluid

2023 में भी बनेगी मप्र में भाजपा की सरकार

November 05, 2022

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जनता का मत और मन हमारे साथ

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश की जनता का मन और मत हमारे साथ है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचने के कारण प्रदेश में 2023 में अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। सिंधिया दिल्ली से ग्वालियर पहुंचने पर यह बात कही। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार प्रदेश में भाजपा का परचन लहरायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्थापना दिवस लड़ली लक्ष्मी योजना का तृतीय चरण भी शुरु हो गया है। लाड़ली के खातों में 25-25 हजार रुपये खाते में रखा गया।


स्थापना दिवस दो सौगाते दीं
सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के स्थापना दिवस पर दो सौगाते मेरे विभाग द्वारा दी गई थी। पहली इंदौर से चड़ीगढ़ व भोपाल को उदयपुर से हवाई सेवा से जुड़ा गया है। उन्होंने कहा कि रिकार्ड समय में राजमाता विजयराजे सिंधिया विमानतल के विस्तार का कार्य रिकार्ड समय पूरा कर अंचल व प्रदेश के लोगों को समर्पित किया जायेगा। अन्य सौगाते भी अंचल को जल्द मिलने वाली है।

मैं भाजपा का छोटा सा कार्यकर्ता
सिंधिया और विजयवर्गीय के बीच रिश्तें अब और प्रगाढ़ हुये हैं। कैलाश विजयर्गीय ने सिंधिया को को अच्छा नेता बताकर उनकी तारीफ की। इसके जवाब में सिंधिया ने कहा कि मैं भाजपा का छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं।

Share:

  • पीएम मोदी का सपना हो रहा पूरा पानी से लबालब होगा प्रदेश

    Sat Nov 5 , 2022
    5 हजार सरोवर से बढ़ेगी 6.5 करोड़ घन मीटर जल क्षमता भोपाल। प्रदेश में पानी की एक-एक बूंद को सहेजने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। 4 हजार करोड़ की लागत से 52 जिलों में 5 हजार से अधिक सरोवर बनाए जा रहे हैं। इनसे 6.72 करोड़ घन मीटर जल भंडारण की क्षमता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved