img-fluid

खेरसान से रूसी सेनाओं के पीछे हटने के संकेत पर यूक्रेनी सेना अलर्ट, संभल कर बढ़ रही आगे

November 11, 2022

कीव । रूसी सेना (Russian army) के खेरसान (Kherson) से सेना वापसी के ऐलान के बाद यूक्रेन (Ukraine) की सेना संभल कर आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही यूक्रेन ने पलायन कर चुके अपने नागरिकों को लौटने में जल्दबाजी न करने की चेतावनी दी है। यूक्रेनी सेना को खेरसान शहर के आसपास बारूदी सुरंगों (landmines) का जाल बिछा होने की आशंका है। वैसे सूचनाएं आ रही हैं कि खेरसान शहर में अभी भी हजारों रूसी सैनिक मौजूद हैं।


यूक्रेन के सेना प्रमुख वैलेरी जालुझनी ने कहा है कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि खेरसान से रूसी सैनिक निकल गए हैं। बावजूद इसके यूक्रेनी सेना बुधवार को सात किलोमीटर आगे बढ़ी है और उसने दर्जन भर गांवों व अन्य ठिकानों को आजाद कराया है।

यूक्रेनी सेना प्रमुख ने कहा है कि उनके सैनिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सतर्कता बरतते हुए आगे बढ़ रहे हैं, खेरसान में दाखिल होने के लिए जल्दबाजी नहीं की जाएगी। वैसे यूक्रेनी सेना अब खेरसान शहर से 55 किलोमीटर दूर है। वहां के एक गांव में यूक्रेनी सैनिकों के पहुंचने और वहां पर ग्रामीणों के साथ यूक्रेनी झंडा फहराने का वीडियो यूक्रेन के सरकारी टेलीविजन पर दिखाई दिया है।

Share:

  • तालिबानी फरमान: अफगानिस्तान में महिलाओं के पार्कों व मेलों में प्रवेश पर प्रतिबंध

    Fri Nov 11 , 2022
    काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में सत्ता संभाल रहे तालिबान (Taliban) के एक नए फरमान ने महिलाओं पर पाबंदियां बढ़ा दी हैं। अब महिलाओं के सार्वजनिक पार्कों और मेलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वे जिम भी नहीं जा सकेंगी। पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान Taliban) के कब्जे के बाद से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved