img-fluid

देश की इस बड़ी रिटेल चेन का मालिकाना हक पाने के लिए भिड़े अदाणी और अंबानी, जानें डिटेल्स

November 12, 2022

नई दिल्ली। एशिया के सबसे धनवान व्यक्ति गौतम अदाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी एक नई होड़ में शामिल हैं। भारत के दोनों दिग्गज उद्योगपति कर्ज में डूबे फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए मैदान में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और फ्लेमिंगो ग्रुप का एक ज्वाइंट वेंचर रिलायंस रिटेल वेंचर्स समेत 13 अन्य फर्मों के साथ फ्यूचर रिटेल के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) दाखिल किए हैं।

बता दें कि फ्यूचर ग्रुप की फ्लैगशिप रिटेल यूनिट फ्यूचर रिटेल के लिए ईओआई जमा करने की समय सीमा इस महीने की शुरुआत में खत्म हो गई। बता दें कि फ्चूयर ग्रुप कभी देश का दूसरे सबसे बड़ा रिटेलर फर्म था। बिग बाजार के नाम से इसके स्टोर देशभर में फैले हुए थे। फिलहाल कंपनी पर अलग-अलग ऋणदाताओं के 21 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत कंपनी को 33 वित्तीय लेनदारों का बकाया चुकाना है।


  • तमिलनाडु में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करेगी आरआईएल
    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को तमिलनाडु में तिरुवल्लूर जिले के माप्पेडु में पहला मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) विकसित करने का ठेका मिला है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। माप्पेडु में एमएमएलपी चेन्नई को 184.27 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2022 को इसका शिलान्यास किया था।

    Share:

  • अमेरिका ने भारत को मुद्रा निगरानी सूची से क्‍यों किया बाहर, जानिए वजह

    Sat Nov 12 , 2022
    वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत (America India) को मुद्रा निगरानी सूची (currency watch list) से दो साल बाद बाहर कर दिया है। अमेरिका (America) ने इस सूची से इटली, मैक्सिको, थाईलैंड और वियतनाम को भी मुद्रा निगरानी सूची से बाहर किया है वहीं चीन (China) को इस सूची में अभी भी बरकरार रखा गया है। इसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved