img-fluid

Ajun kapoor के साथ डिनर डेट पर निकलीं Malaika Arora

November 14, 2022

हाल ही में बॉलीवुड के सबसे फेमस लवबर्ड (famous lovebird) में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Ajun kapoor ) को हाल ही में डिनर डेट पर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप के साथ ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को कैरी किया है। इसके साथ अभिनेत्री ने न्यूड मेकअप और खुले बालों से अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन भी ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे। वहीं इस मौके पर अर्जुन अपनी लेडीलव को मीडिया से प्रोटेक्ट करते भी नजर आए।



सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियोज वायरल हो रहे हैं और फैंस दोनों की कमेस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।


मलाइका और अर्जुन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

Share:

  • फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानिए वजह

    Mon Nov 14 , 2022
    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Ranveer Singh & Alia Bhatt) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (rokee aur raanee kee prem kahaanee) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved