
डेस्क। ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी समाना करना पड़ता है। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लग रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।
क्या बोलीं ऋचा चड्ढा
दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, ‘गलवान हाय कह रहा है’। इसके बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है, ‘अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए, हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है’।

यूजर्स ने लगाई क्लास
बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अभिनेत्री की क्लास लगाने में जुट गए। एक यूजर ने लिखा- ‘गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं’।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved