
नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार नववर्ष के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलेरी में बंपर इजाफा करते हुए उसे दोगुना किया जा सकता है। सरकार ने वित्त मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने का निर्देश जारी कर दिया है। संभवत: दिसंबर के अंत तक इस पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते में भी इजाफा किया जा सकता है। नए वेतनमान नियमानुसार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को समाप्त करेगी और डीए से मिलने वाले पैसे को बेसिक सैलेरी में जोड़ा जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved