विदेश

चीन में चल रहे विरोध प्रदर्शन को अमेरिका का समर्थन, कहा- सबको शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का अधिकार

वाशिंगटन। चीन में लॉकडाउन के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को अमेरिका का साथ मिला है। अमेरिका ने इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि चीन की ‘शून्य कोविड नीति’काम नहीं करने वाली है। हम समझते हैं कि चीन के लिए शून्य कोविड रणनीति के जरिए इस वायरस को नियंत्रित करना पाना बहुत मुश्किल होगा। हम दुनिया के किसी भी देश में चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करते हैं।

अमेरिका ने कहा है कि चीन के कई हिस्सों में ‘शून्य कोविड नीति’ के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इस नीति के तहत चीन एक बार किसी इमारत या इलाके में कोरोना वायरस का मामला मिलने के बाद, उसे पूरी तरह से सील कर देता है जिस वजह से लोगों को असुविधा होती है।

चीन में चल रहे घटनाक्रम पर हमारी नजर: अमेरिका
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद समन्वयक फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है।


किर्बी ने कहा कि अमेरिका ने फिलहाल चीन को किसी तरह की मदद की पेशकश नहीं की है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया भर में कोविड टीकों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हैं। हमें चीन द्वारा हमारे टीकों को प्राप्त करने के लिए कोई अनुरोध या कोई दिलचस्पी नहीं मिली है।

लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार देना चाहिए: अमेरिका
किर्बी ने कहा दुनिया भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के लिए हमारा संदेश समान और सुसंगत है। लोगों को इकट्ठा होने और शांतिपूर्ण ढंग से नीतियों या कानूनों का विरोध करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन समस्या का हल करता है।

Share:

Next Post

श्रीलंकाई नौसेना ने 24 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, पांच नावों को भी किया जब्त

Tue Nov 29 , 2022
कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी पांच नावों को भी जब्त कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में करैनगर […]