img-fluid

शनि के अनुराधा नक्षत्र में बन रहा इन तीन ग्रहों का योग, इन राशि वालों को होगा तगड़ा लाभ

November 30, 2022

नई दिल्‍ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों के गोचर या राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रह गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशि वालों के जीवन में ग्रह गोचर (planetary transit) से खुशियां आती हैं और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में वृश्चिक राशि (Scorpio) में बुध, शुक्र व सूर्य देव विराजमान हैं। तीन ग्रहों के एक साथ मंगल की राशि वृश्चिक और शनि के अनुराधा नक्षत्र (Anuradha Nakshatra) में होने का लाभ कई राशियों को मिलेगा। जानें इस अवधि की कौन-सी हैं लकी राशियां-

कर्क राशि-
अनुराधा नक्षत्र में बुध, सूर्य व शुक्र ग्रह (sun and venus) के होने से कर्क राशि (Crab) वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का मन बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।


मकर राशि-
मकर राशि (Capricorn) वालों को बुध, सूर्य व शुक्र के अनुराधा नक्षत्र में होने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपके करियर व व्यापार के लिहाज से अनुकूल है। नौकरी में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पहले से नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में गति संभव है।

कुंभ राशि-
शनि के अनुराधा नक्षत्र में बुध, सूर्य व शुक्र के होने का लाभ कुंभ राशि वालों को भी मिलेगा। यह समय आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। कार्यस्थल पर मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकत हैं।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • गैस, ATM, पेंशनर्स को लेकर कल से हो रहे बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर

    Wed Nov 30 , 2022
    नई दिल्ली । दिसंबर महीना (december month) कल से शुरू होने वाला है। हम जानते हैं कि हर महीना अपने साथ कुछ नए बदलाव लेकर आता हैं। ऐसे में दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ भी कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इन परिवर्तनों का असर हमारे रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा, ऐसे में इनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved