img-fluid

Adobe व Vedantu ने 485 कर्मचारियों को निकाला, Swiggy भी करेगी छंटनी

December 09, 2022

नई दिल्ली। वेदांतु व एडॉब ने 485 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी मंच स्विगी भी 250 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। एडटेक फर्म वेदांतु ने कहा कि लागत में कटौती करने और मौजूदा संसाधनों के साथ अधिक लाभ कमाने के लिए उसने 385 कर्मचारियों की छंटनी की है। यह उसके कुल कर्मचारियों का 11.6 फीसदी हिस्सा है।

कंपनी इस साल 1,100 कर्मचारियों को निकाल दिया है। अब उसके कर्मचारियों की संख्या 3,300 है। कंपनी के सह-संस्थापक और कई अन्य सदस्य भी इसका हिस्सा हैं। उन्होंने अपने वेतन में 50% कटौती की है। उधर, एडॉब ने खर्च घटाने के लिए बिक्री विभाग के 100 लोगों को हटा दिया। हालांकि, उसने कहा कि कुछ लोगों को दूसरे विभाग में भेजा जा रहा है।


ऑनलाइन गेमिंग: एंट्री शुल्क की जगह पूरी कमाई पर लगे 28% जीएसटी
ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने एंट्री शुल्क की जगह पूरे राजस्व पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की मांग की है। उद्योग ने कहा कि उसे जीएसटी की दर 18% से बढ़ाकर 28% करने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन यह एंट्री शुल्क पर न लगाकर सकल राजस्व पर लगाया जाना चाहिए। उद्योग से जुड़े पक्षों ने कहा, अगर एंट्री शुल्क पर 28 फीसदी कर लगता है तो 2.2 अरब डॉलर वाले उद्योग पर विपरीत असर पड़ेगा। जीएसटी परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर 28% कर लग सकता है।

Share:

  • भारत ब्याज दर बढ़ाने में दुनिया में नौवें स्थान पर, अर्जेंटीना ने की 37 प्रतिशत की वृद्धि

    Fri Dec 9 , 2022
    नई दिल्ली। आर्थिक वृद्धि को रोककर महंगाई को काबू में लाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला पूरी दुनिया में चल रहा है। जनवरी से लेकर नवंबर तक प्रमुख देशों में दर बढ़ाने के मामले में भारत नौवें स्थान पर है। भारत ने इस साल नीतिगत दर में 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved