अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल (actress smita patil) को दुनिया से गए बेशक सालों हो गए हैं, लेकिन अपने शानदार अभिनय से भी वे आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने रुपहले पर्दे पर अपने सशक्त अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। स्मिता पाटिल (Smita Patil) ने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
17 अक्टूबर, 1955 को जन्मीं स्मिता पाटिल ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में तहलका मचा दिया था। स्मिता ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में बतौर समाचार वाचिका के रूप में किया था। साल 1974 में स्मिता ने रुपहले पर्दे पर कदम रखा और अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनकी प्रमुख फिल्मों में घुंघरू, निशांत, मंथन, भूमिका, नमक हलाल, अर्थ, शक्ति, शराबी, भीगी पलके, वारिस आदि शामिल हैं। भारत सरकार ने फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए साल 1985 में स्मिता को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। स्मिता ने अभिनेता राज बब्बर से शादी की थी। दोनों का एक बेटा प्रतिक बब्बर है, जो अभिनेता हैं। स्मिता ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों पर राज किया। 13 दिसंबर, 1986 को इस खूबसूरत अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Share:
13 दिसंबर 2022 1. दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूं खाने के काम। उलटा लिखकर नाच दिखाऊं, फिर क्यों अपना नाम छिपाऊं? उत्तर. …..चना 2. पांच अक्षर का मेरा नाम, उलटा सीधा एक समान। दक्षिण भारत में रहती हूं, बोलो तो मैं कैसी हूं? उत्तर. ……मलयालम 3. मध्य कटे, तो अड़ी पड़ी, प्रथम काट […]
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही CBI की टीम के सामने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई को जानकारी देते हुए सिद्धार्थ ने बताया है कि दिशा सालियान की मौत की खबर सुनने के बाद सुशांत बेहोश हो गए थे। उसके बाद जब उन्हें […]
मुंबई। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक कमाई कर रही है। ड्रीम गर्ल 2 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे (Ananya Pandey) मुख्य भूमिका में […]
मुंबई (Mumbai) एक्ट्रेस व मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर लगातार कुछ न कुछ पोस्ट कर खबरों में बनी रहती हैं। उर्फी अपने हॉट अंदाज को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी (Urfi Javed) को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी उर्फी को जान से […]