
नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति (Vice President) जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhad), लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) ओम बिरला (Om Birla) और प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को 21 साल पहले (21 Years Ago) इसी दिन 2001 में हुए संसद हमले के शहीदों को (To the Martyrs of the Attack on Parliament) श्रद्धांजलि दी (Paid Tribute) । उन्होंने संसद परिसर में शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया।
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं। 13 दिसंबर, 2001 को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों ने संसद परिसर पर हमला किया था, जिसमें पुलिस और सुरक्षाकर्मियों सहित नौ लोग मारे गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved