
युगांडा। युगांडा में अपने घर के पास खेल रहे एक बच्चे का जीवन उस समय संकट में आ गया जब उसे एक हिप्पो (Hippo) ने जिंदा निगल लिया। हालांकि बच्चा बच गया, और किसी तरह का कोई नुकसान बच्चे को नहीं हुआ। बताया जा रही है कि एक दो साल के बच्चे को खेलते समय हिप्पो (Hippo) ने निगल लिया और बाद में जिंदा थूक दिया। एक स्थानीय ने इस घटना को देखा और इसे रोकने की कोशिश में हिप्पो (Hippo) पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके चलते बच्चे को हिप्पो ने छोड़ दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved