img-fluid

रांची : बंदरिया का गजब कारनामा, वाइन शॉप में घुसकर गटकी शराब, फिर वहीं पसरकर सोई!

September 26, 2026

रांची. झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. शुक्रवार को ओरमांझी के ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप (wine shop) में अचानक एक बंदरिया (female monkey) घुस गई. दुकान के अंदर पहुंचने के बाद उसने ऐसा कुछ किया कि वहां मौजूद लोग भी देखते रह गए. बताया जा रहा है कि बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की एक बोतल से शराब पी और इसके बाद टुन हो गई और वहीं आराम से सो गई.

बंदरिया को देखने के लिए ठेके पर उमड़ गई भीड़
बताया जा रहा है कि बंदरिया अचानक वाइन शॉप के अंदर पहुंची थी. पहले तो दुकान में मौजूद लोग उसे देखकर हैरान रह गए. वहीं जब दुकानदार ने उसे भगाने की कोशिश की तो उसने उसे काट भी लिया. जिससे दुकानदार बाहर निकल गए. इसके बाद बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की एक बोतल से शराब पी ली. शराब पीने के बाद वह दुकान के अंदर ही आराम से लेट गई और सो गई. बंदरिया के इस अनोखे ‘कारनामे’ की खबर इलाके में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हर कोई इस अजीबोगरीब घटना को अपनी आंखों से देखना चाहता था.


  • रेस्क्यू टीम ने बंदरिया को शॉप से निकाला बाहर
    बंदरिया जब दुकान में सो गई तो इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बंदरिया को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. टीम का प्रयास था कि बंदरिया को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए.

    फिलहाल, वाइन शॉप के अंदर शराब पीने के बाद बंदरिया के सोने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर रहे हैं.

    Share:

  • SIR विवाद के बीच बढ़ा सियासी तनाव CEC ज्ञानेश कुमार को फिर चेतावनी 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

    Sat Sep 26 , 2026
    नई दिल्ली। SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग (election Commission)और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar)पर उठ रहे सवालों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party)ने एक बार फिर अपना (Reiterate the ultimatum)अल्टिमेटम दोहरा दिया है। पार्टी ने कहा है कि अगर शनिवार तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved