img-fluid

अस्पताल की अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

December 22, 2022

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक ही अस्पताल में मां और बेटी दोनों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी में मिला और फिर पलंग के नीचे से मां की लाश मिली।

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने की सीमा के भीतर भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा खोला गया। अलमारी खुलते ही सभी के होश उड़ गए। अंदर जो नजारा था वह भयावह था। दरअसल, उस अलमीरा में एक 30 साल की महिला का शव रखा हुआ था।


बिस्तर के नीचे मां का शव मिला
इसके बाद जब आसपास और भी जांच की गई तो वहीं बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मा बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय थाने का अमला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को हत्या के आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है।

Share:

  • कई विभागों के अफसरों का गांधीनगर से ब्रिलियंट तक दौरा

    Thu Dec 22 , 2022
    सुपर कॉरिडोर पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा और डिवाइडरों के काम तीन से चार दिन में पूरे करने की चेतावनी इंदौर। एयरपोर्ट क्षेत्र में सडक़ निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखने के लिए आज सुबह कई विभागों के अधिकारियों की टीम गांधीनगर क्षेत्र में पहुंची और वहां से सुपर कॉरिडोर होते हुए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved