img-fluid

सिख समुदाय के लिए लीक से हटकर काम कर रहे मोदी, अमेरिकी कारोबारी ने PM के बारे में कहीं ये बड़ी बात

January 06, 2023

नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी और समाजसेवी दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के अंदर और बाहर सिख समुदाय के लिए लीक से हटकर काम कर रहे हैं।

धालीवाल को इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान के 27 प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में चुना गया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मोदी सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। वह देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, लेकिन विशेष रूप से सिखों के लिए वह बहुत विशेष कर रहे हैं।

उन्होंने वास्तव में सिख समुदाय के साथ काम करने के अपने तरीके में बलाव किया है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। धालीवाल इस साल के प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए चुने गए अमेरिका के दो लोगों में से एक हैं। यह भारतीय मूल के लोगों को भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

इस सम्मान के दूसरे विजेता फेडेक्स के सीईओ राजेश सुब्रमण्यम हैं। दोनों को अन्य विजेताओं के साथ 8 से 10 जनवरी के बीच इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान भारतीय राष्ट्रपति यह प्रतिष्ठित सम्मान देंगे।


  • मूल रूप से पंजाब के रहने वाले धालीवाल 1972 में अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अपने भाइयों के साथ गैसोलीन और रियल एस्टेट क्षेत्रों में अपना व्यवसाय शुरू किया। उनके पास 1,000 से अधिक पेट्रोल पंपों सहित कई व्यवसाय हैं, जिनकी वार्षिक बिक्री 2 बिलियन अमरीकी डालर है।

    उन्होंने कहा, ‘मैं इस पुरस्कार के लिए भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं। मैं वास्तव में आश्चर्यचकित था (जब मैंने पुरस्कार विजेताओं में अपना नाम देखा)। इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस की बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह भारत रवाना होने वाले धालीवाल ने कहा, “यह मेरे लिए आश्चयर्यजनक था कि मुझे ये सम्मान मिल रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मिला है। हमें उनके साथ काम करना चाहिए और वह जो करना चाहते हैं उसे हासिल करने में उनकी मदद करनी चाहिए। वह देश के लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं और जब भारत अच्छा करता है तो हम (भारतीय मूल के लोग) अच्छा करते हैं।

    Share:

  • चीन में ऑक्सीजन लगवा कर व्हीलचेयर पर इलाज करा रहे कोविड के मरीज

    Fri Jan 6 , 2023
    बीजिंग। चीन में कोविड-19 से हालात बेकाबू हो गए हैं। आलम यह है कि लगातार बढ़ते मामलों की वजह से राजधानी बीजिंग के अस्पताल में बिस्तरों का टोटा पड़ गया है। इसके कारण कोरोना के गंभीर मरीजों को कॉरिडोर में ही स्ट्रेचर व व्हीलचेयर पर इलाज करवाना पड़ रहा है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं और […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved