
नई दिल्ली । दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास (Near Sarai Rohilla Railway Station, Delhi) क्लस्टर बस के नियंत्रण खो देने से (After Cluster Bus Lost Control) फुटपाथ पर सो रही (Sleeping on the Sidewalk) एक महिला सहित (Including A Woman) तीन लोग (Three People) घायल हो गए (Injured) । मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद लोगों ने बस पर पथराव कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ और बस अनियंत्रित हो गई। घायलों को इलाज के लिए जीवन माला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल मौके पर पहुंच गया था । घटना की जांच की जा रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved