img-fluid

नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी, केंद्रीय बजट से पहले राय-सुझाव लेंगे

January 13, 2023

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम केंद्रीय बजट से पहले उनकी राय और सुझाव लेने के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी चुनौतियों का आकलन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। बजट सत्र छह अप्रैल तक चल सकता है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा।

बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे को पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट एक फरवरी को पेश किया जा सकता है। सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग छह मार्च को शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चल सकता है।


बजट सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। वित्त मंत्री सीतारमण भी केंद्रीय बजट पर होने वाली बहस का जवाब देंगी।

बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान सरकार के विधायी एजेंडे के अलावा विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा पर प्रमुख ध्यान दिया जाता है। केंद्रीय बजट को एक धन विधेयक के तौर पर सत्र के इस भाग के दौरान पारित किया जाता है।

Share:

  • पीएफआई के ठिकानों पर राजस्थान में छापे

    Fri Jan 13 , 2023
    जयपुर।  एनआईए (NIA) ने स्थानीय पुलिस (Police) के साथ मिलकर राजस्थान (Rajasthan) में प्रतिबंधित आतंकी संगठन पीएफआई (PFI) के 9 ठिकानों पर छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। छापे के दौरान एनआईए को बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जिसकी जांच में पता चला है कि जिन लोगों को हिरासत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved