img-fluid

PAN Card नंबर बन सकता है ‘Single Business ID’, बजट में हो सकती है घोषणा

January 13, 2023

नई दिल्ली: पैन कार्ड को लेकर आगामी बजट 2023 (Budget 2023) में एक बड़ा ऐलान किया जा सकता है. अगर बजट में यह ऐलान होता है तो पैन जल्द ही देश में एक मात्र बिजनेस आईडेंटिफिकेशन नंबर बन सकता है. इस कदम से सबसे ज्यादा फायदा छोटे कारोबारियों को होने की उम्मीद है. एक ही बिजनेस आईडी से एसएमई के समय और रिसोर्सेज की बचत होगी और वे अपना ध्यान बिजनेस बढ़ाने पर दे सकेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि इसक उद्देश्य देश में बिजनेस शुरू करने और चलाने के प्रोसेस को सरल बनाना है. साथ ही बिजनेसेज के लिए कंप्लायंस का बोझ कम करना है.

बजट 2023 में हो सकती है ये घोषणा
रिपोर्ट में कहा गया है कि बजट 2023 प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए किसी व्यक्ति या संस्था के पैन कार्ड को उनकी कई मौजूदा पहचान के साथ जोड़ने का प्रावधान करेगा. इस कदम से उन निवेशकों को लाभ होगा जिन्हें परियोजना से संबंधित मंजूरी और अनुमोदन के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के लिए कई पहचान विवरण नहीं भरने होंगे. नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम उद्यमियों के लिए अब ‘वन स्टाप शाप’ का काम करेगा. सिंगल विंडो से उद्यमी इकाई की स्थापना की मंजूरी से लेकर लाइसेंस के नवीनीकरण और जीएसटी रिटर्न तक फाइल कर सकेंगे.


  • वर्तमान में 13 से अधिक बिजनेस ID
    सरकार व्यवसायों को केंद्रीय और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों की मंजूरी लेने के लिए स्थायी खाता संख्या (पैन) का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है. वर्तमान में ईपीएफओ, ईएसआईसी, जीएसटीएन, टिन, टैन और पैन जैसी 13 से अधिक विभिन्न व्यावसायिक आईडी हैं, जिनका उपयोग विभिन्न सरकारी अनुमोदनों के लिए आवेदन करने के लिए किया जा रहा है.

    कैसे पैन नंबर बनेगा Single business ID
    व्यक्तिगत या एंटिटीस के टैक्स रिटर्न (tax returns) फाइल करने के लिए उनके पास इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की तरफ जारी होने वाला 10 डिजिट के अल्फा न्यूमेरिक नंबर यानी PAN होना अनिवार्य है. इसके साथ एक सीमा से ज्यादा फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने के लिए भी पैन नंबर का होना जरूरी है. अगर बजट में यह ऐलान होता है तो भविष्य में PAN बिजनेसेज के विभिन्न कंप्लायंस के लिए एक मात्र आइडेंटिफायर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.

    Share:

  • Tunisha Sharma की मौत के मामले में शीजान खान की जमानत याचिका खारिज

    Fri Jan 13 , 2023
    मुंबई: टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत (Death) के मामले (Case) में आरोपी एक्टर शीजान खान की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है. जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि जांच के इस स्टेज पर अगर शीजान को जमानत देंगे तो जांच प्रभावित हो सकती है. तुनिषा के परिवार […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved