img-fluid

भोजपुरी का नया सांग ‘सट जाले राजा जी’ हुआ रिलीज

January 15, 2023

मुंबई (Mumbai)। भोजपुरी सिंगर नेहा राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव (Mahi Srivastava) का नया गाना ‘सट जाले राजा जी’  (Sat Jale Raja ji) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स (worldwide records) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (official youtube channel) से रिलीज किया गया है। इसे यूट्यूब पर दर्शकों का बेहद खास अटेंशन मिल रहा है। इस गाने को नेहा राज ने गाया है जबकि माही श्रीवास्तव के ऊपर फिल्माया गया है। गाने में हमेशा की तरह ही माही की मुस्कान दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है।



गाने में माही के कोस्टार की परफॉर्मेंस भी पसंद की जा रही है। बीच-बीच में नेहा भी गाने में नजर आ रही हैं, जो एक दम से गज़ब की लग रही हैं। गाने में लिरिक्स और म्यूजिक भी आम भोजपुरिया संगीत से बेहद ही अलग है जो आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा।


गौरतलब है कि दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी दोनों की जुगलबंदी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। गाने में माही बेहद ही मनमोहक लग रही हैं। उनका एक-एक मूवमेंट दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘सट जाले राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स बीरबल चंदन ने लिखे हैं और म्यूजिक अभिषेक गुप्ता ने दिया है। वीडियो निर्देशन भोजपुरिया का है। कोरियोग्राफ गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

 

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sun Jan 15 , 2023
    15 जनवरी 2023 1. वहां भी हूं, यहां भी मैं, इधर भी हूं, उधर भी हूं। नजर मैं आ नहीं सकती किसी को भी जिधर भी हूं। कर कोशिश अगर जबरन तो आंखें बन्द हो जाएं। अगर मैं मिल न पाऊं तो सभी बेमौत मर जाएं। उत्तर. …….हवा 2. कभी रहूं तेरे पीछे, कभी चलू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved