मुंबई (Mumbai)। अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों पर प्रकाश डालने के लिए जाने जाते हैं। ”भीड़” उनकी अगली हैं जो देश में 2020 में लगाए गए लॉकडाउन (lockdown) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म 24 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा (Rajkumar Rao, Pankaj Kapur, Bhumi Pednekar, Dia Mirza) और आशुतोष राणा अभिनीत फिल्म भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा कहते हैं, भीड़ एक ऐसी फिल्म है जो हमारे समय की जटिलताओं और विरोधाभासों को दर्शाती है। भीड़ एक ऐसी कहानी है जो उस सामाजिक विषमता पर प्रकाश डालती है जिसका देश ने सबसे कठिन समय में सामना किया। मेरे लिए इस कहानी को जीवंत करना और दर्शकों के साथ साझा करना जरूरी था।
फिल्म अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित, भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स द्वारा निर्मित है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved