img-fluid

इंदौर: सीमेंट के बजाय गुड़-उड़द और चूने से बन रही 150 साल पुरानी रामपुरा कोठी

November 26, 2026

धीरे-धीरे निखर रहा खंडहर हो चुकी कोठी का स्वरूप

इंदौर। पूरे देश (India) में अपने नाम का परचम फहराने वाली लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर (Lokmata Devi Ahilyabai Holkar) की स्मृतियों (Memories) को सहेजने और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व से आम नागरिकों को परिचित कराने के लिए शहर के पश्चिमी क्षेत्र में तैयार हो रहा भव्य देवी अहिल्या स्मारक धीरे-धीरे आकार ले रहा है। पहले चरण के काम के आगे बढ़ने के साथ इस पुरातन भवन की रंगत निखर रही है। इसे तैयार करने में सीमेंट के बजाय पुरानी तकनीक लाइम मोर्टार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जल संरक्षण के लिए भी उपाय किए जा रहे हैं।


  • केसरबाग रोड के पुराने आरटीओ भवन, यानी रामपुरा कोठी में इस स्मारक को 3.50 एकड़ जमीन पर 150 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। पहले चरण के काम को सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद दो और चरणों में यहां कई काम किए जाएंगे। पहले चरण में पुरानी खंडहर हो रही इमारत को फिर से पुराने स्वरूप में लाने का काम किया जा रहा है। जिस तकनीक से इमारत तैयार की गई थी, उसी तकनीक से फिर इसे तैयार किया जा रहा है। चंपा बावड़ी की ओर से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है। यहां करीब 28 कमरों में अहिल्या माता के जीवन को भित्तिचित्र, मिनरल्स, 3डी पेंटिंग्स से दिखाया जाएगा। यहीं एक थिएटर भी तैयार होगा, जहां देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से संबंधित 15 से 20 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी। इसी परिसर में राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, लालबाग, अहिल्या स्मारक, अन्नपूर्णा मंदिर के साथ एक पूरे झोन का निर्माण होगा, जिससे कि बाहर से आने वाले पर्यटक इन सभी स्थानों का एक साथ आनंद ले पाएंगे।

    8 चीजों के मिश्रण से तैयार हो रहा बेस
    इमारत को नया स्वरूप देने के साथ उसकी मूल विरासत को बचाने की कोशिशों के चलते इसके लिए 8 चीजों के बराबर मात्रा में तैयार मिश्रण से बेस तैयार किया जा रहा है। इसमें चूना, गुड़, उड़द, मैथी, रेत, सन, बेल फल, सुरखी (ईंट पावडर) शामिल हैं। इन्हें पिसकर इसके मिश्रण से दीवारों की जुड़ाई, प्लास्टर और पुरानी डिजाइन उकेरी जा रही है।

    पुरानी नक्काशी रहेगी बरकरार
    ट्रस्ट सचिव अशोक डागा ने बताया कि कोठी की पहचान उसकी पुरानी वास्तुकला और लकड़ी पर की गई बारीक कारीगरी को भी सुरक्षित रखा जा रहा है। पुराने लकड़ी के हिस्सों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा उसी स्थान पर इस्तेमाल किया जाएगा।

    Share:

  • शाहरुख खान ने कंटेंट क्रिएटर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी से जुड़ी वायरल रील पर बढ़ा विवाद

    Thu Nov 26 , 2026
    नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) को लेकर कंटेंट क्रिएटर (Content Creator) सुविज्ञ शर्मा (Suvigya Sharma) को मानहानि (Defamation) का कानूनी नोटिस (Legal Notice) भेजा है। अभिनेता की कानूनी टीम ने रील में किए गए दावों को भ्रामक, निराधार और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved