img-fluid

प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर अगुवा बने उद्योग जगत, निर्मला सीतारमण ने फिक्की के साथ चर्चा में दी सलाह

February 03, 2023

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि उद्योग जगत प्रौद्योगिकी के मामले में अगुवा बने। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए सरकार चीजें सुगम बनाएगी। उन्होंने सॉफ्टवेयर उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्र ने अपने दम पर शुरुआत की और सरकार बाद में आई।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के सदस्यों के साथ बजट के बाद बातचीत में वित्त मंत्री ने कहा कि उद्योग को अपनी क्षमता को लेकर खुद को देखना चाहिए। फिर उन बिंदुओं के साथ आना चाहिए, जिन पर वह चाहता है कि सरकार सुविधा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि कैसे देश में सॉफ्टवेयर उद्योग ने काम शुरू किया? क्या उन्होंने सरकर का इंतजार किया…नहीं। वे आगे बढ़ते रहे। ऐसे में सरकार भी आगे बढ़ी और उनके लिए अनुकूल नीतियां लेकर आई।


  • नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में आएं आगे
    सीतारमण ने कहा, मैं चाहती हूं कि नवीकरणीय ऊर्जा के साथ दुर्लभ धातु के क्षेत्र में उद्योग आगे आएं। इस क्षेत्र में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर उनकी ओर से दिए गए सुझावों पर सक्रियता के साथ विचार करेगी।

    पूंजीगत खर्च पर रखेंगे नियमित रूप से नजर
    पूंजीगत खर्च पर वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पूंजीगत खर्च को बढ़ाया गया है। सरकार इस पर नियमित आधार पर नजर रखेगी। राज्य भी बुनियादी ढांचा विकास को लेकर कोष का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्यों को 2023-24 में 1.3 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह चालू वित्त वर्ष की तुलना में 30 फीसदी अधिक है। राज्यों को जो भी राशि आवंटित की गई है, उसमें से ज्यादातर बिना शर्त वाली हैं।

    Share:

  • पीपल्याहाना चौराहा का नाम होगा बापना चौराहा, नामकरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे महापौर और विधायक मेंदोला

    Fri Feb 3 , 2023
    इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला (Mayor Pushyamitra Bhargava and BJP MLA Ramesh Mendola) आज पत्रकार स्व. महेंद्र बापना की स्मृति में 11 फरवरी को आयोजित होने वाले पीपल्याहाना चौराहे के नामकरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। विधायक और महापौर (legislator and mayor) के साथ क्षेत्रीय पार्षद जैन, एमआईसी सदस्य […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved