img-fluid

Gold-Silver Price Today: सोने के दाम एक महीने में 3460 रुपये बढ़े, चांदी भी 71666 रुपये किलो

February 03, 2023

नई दिल्ली। सोने की कीमतें पिछले एक महीने में 3,460 रुपये बढ़कर 58,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। यह अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। 31 दिसंबर, 2022 को इसका भाव 55,220 रुपये था। सोने की कीमतों में बृहस्पतिवार को 770 रुपये की बढ़त आई। बुधवार को यह एक हजार रुपये से ज्यादा बढ़ गया था। इस तरह, दो दिन में ही इसमें 1,800 रुपये के करीब तेजी आई है।

उधर, बृहस्पतिवार को चांदी भी 1,491 रुपये बढ़कर 71,666 रुपये किलो पर पहुंच गई है। हालांकि, दिसंबर की तुलना में यह करीब उसी भाव पर है। विदेशी बाजारों में सोना 1,956 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी 24.15 डॉलर प्रति औंस थी। उधर, बृहस्पतिवार को यूरोपियन केंद्रीय बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया।


  • इसलिए लगातार महंगी हो रही पीली धातु
    विश्लेषकों के मुताबिक, लगातार बढ़ रही ब्याज दरों और चिंताओं के बीच सोना महंगा होता जा रहा है। बुधवार को अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में एक चौथाई का इजाफा किया। सोना को हमेशा महंगाई से लड़ने और आपातकाल में सुरक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। विश्लेषकों का कहना है कि शादियों के मौसम की वजह से सोने की कीमतें आगे और बढ़कर 59 हजार के पार जा सकती हैं। आगे भी ब्याज दरें बढ़ने के संकेत हैं। दिसंबर में सोने का आयात 95 फीसदी गिरकर दो दशकों के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

    Share:

  • खानें की थाली में क्यों नहीं परोसनी चाहिए तीन रोटियां, जानें पौराणिक मान्यता में क्‍या है इसका रहस्‍य

    Fri Feb 3 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । अक्सर बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि थाली में तीन रोटी एकसाथ ना परोसें। या फिर प्रसाद में तीन मिठाईयां एकसाथ ना दो। हिंदू धर्म की अनेक मान्यताएं हैं, जिसे घर के बड़े-बुजुर्ग समय-समय पर बताते रहते हैं। इन्हीं में से एक है एक साथ तीन चीजों को खाने की थाली में […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved