एथेंस (Greece)। मध्य ग्रीस (Central Greece) में तीन दिन पहले बुधवार को एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी (passenger train and goods train) के बीच हुई टक्कर (Collision) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। हेलेनिक फायर सर्विस (Hellenic Fire Service) ने यह जानकारी दी। यह हादसा एथेंस से लगभग 380 किलोमीटर उत्तर में टेम्पे के पास हुआ था। इस हादसे में 85 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।ग्रीस की हेलेनिक फायर सर्विस के प्रवक्ता वासिलियोस वाथरकोगियानिस ने मीडिया को बताया कि अभी भी बचाव अभियान चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद यात्री ट्रेन में आग लग गई थी।
उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद विभाग के मंत्री गियोर्गोस गेरापेट्राइटिस और कोस्टास करमनलिस के अलावा रेलवे के दो अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved