img-fluid

नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा से परिचित ने किया बलात्कार

March 11, 2023

  • एक ही शहर का होने के कारण दोनों के बीच हुआ था परिचय

भोपाल। एक ही शहर के होने के कारण नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा की पहचान एक युवक से हो गई। प्रेम-प्रसंग हो जाने के बाद दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। करीब चार साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद पिछले दिनों युवक ने शादी करने से मना कर दिया। छात्रा ने मामले की शिकायत धार पुलिस को की थी। धार पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद प्रकरण भोपाल भेज दी। कोतवाली पुलिस ने बलात्कार का दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती धार जिले के एक गांव की रहने वाली है। करीब चार साल पहले वह नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आ गई थी। यहां पर उसका परिचय अशोक भिलाला नाम के युवक से हो गया। अशोक एक निजी अस्पताल में लैब टैक्नीशियन की जॉब करता था।


एक ही इलाके के होने के कारण दोनों के बीच दोस्ती जल्द ही प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। दोनों एक साथ किराए का लैट लेकर लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इसी दौरान जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। करीब तीन साल तक वह युवती के साथ ज्यादती करता रहा। युवती जब भी शादी की बात कहती तो वह अच्छी नौकरी लग जाने के बाद शादी करने की बात कहता था। इसी तरह से वह हमेशा ही शादी की बात को टालता रहता था। पिछले दिनों वह वापस धार लौट गया तथा वहां पर उसने प्राईवेट अस्पताल में नौकरी करना शुरू कर दिया। थोड़े समय बाद ही युवती भी अपने घर वापस चली गई। यहां पर जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो अशोक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने घर वालों को पूरी बताई तथा धार पुलिस को मामले की शिकायत कर दी। चूंकि दुष्कर्म व शारीरिक शोषण की घटना भोपाल में हुई थी। इसलिए धार पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद प्रकरण भोपाल भेज दिया। यहां पर कोतवाली पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

  • सांची ने आज से लस्सी, छाछ, पेड़ा के दाम भी बढ़ाए

    Sat Mar 11 , 2023
    भोपाल। भोपाल सहकारी दूग्ध संघ ने कुछ दिन पहले अपने सांची दूध के अलग-अलग वैरिएंट के दामों में इजाफा किए था। अब दूध के अलावा अन्य उत्पादों की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। बढ़ी हुई दरें शनिवार यानी आज से लागू हो गई हैं। ग्राहकों को अब सांची का 100 ग्राम की पैकिंग में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved