कांगो। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य से एक बार नरसंहार की खबर सामने आ रही है। कांगो के पूर्वी इटुरी और उत्तरी किवु प्रांतों में सिलसिलेवार हमलों में संदिग्ध चरमपंथियों ने कम से कम 22 लोगों की हत्या कर दी है।
पूर्वी कांगो में वर्षों से हिंसा जारी है देश की सेना और संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के बढ़ते हस्तक्षेप के बावजूद इस तरह के नरसंहार सामने आ रहे हैं। वहीं इससे पहले इटुरी प्रांत के कई गांवों में शनिवार को नरसंहार में कम से कम 12 लोग मारे गए।
स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के नेताओं ने कोडेको समूह को दोषी ठहराया है। इस समूह पर आरोप लगाया जाता है कि इसके लड़ाकों ने घने जंगलों वाले क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है। शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी रहे इसके लिए कई अपीलें भी की गईं लेकिन इसके बावजूद कोडेको मिलिशिया द्वारा कमजोर लोगों का नरसंहार करना जारी रखती है।
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के महिला स्थिति आयोग ने रविवार को महिलाओं के खिलाफ डिजिटल दुनिया से भेदभाव खत्म करने को सर्वसम्मति से घोषणापत्र जारी किया। इससे पहले इस संबंध में एक रिपोर्ट में बताया कि भारत में 33 फीसदी महिलाएं ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस […]
वाशिंगटन (Washington)। 40 की उम्र के बाद एंटीबायोटिक दवाएं (antibiotics) जरा संभलकर खाएं, क्योंकि इनकी वजह से इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) का खतरा 48 फीसदी तक बढ़ जाता है। गट जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, एक से दो साल तक पेट या आंतों के संक्रमण (Infection) को लक्षित करने वाली एंटीबायोटिक दवाएं लेने के […]
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) की ग्राीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर (summer capital srinagar) स्थित सबसे पुराने सेंट लुक्स चर्च में 30 साल बाद बुधवार को प्रार्थना हुई। क्रिसमस (Christmas) के कुछ दिन पहले बुधवार को लोग चर्च के बाहर नजर आए। 125 साल पुराने इस चर्च को मरम्मत कर दोबारा दुरुस्त किया गया, जिसका प्रदेश के […]
इस्लामाबाद। फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स के हालिया फैसले को लेकर पाकिस्तान में इमरान खान सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। विपक्षी पार्टियां इमरान खान पर विदेशी मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगा रही हैं, वहीं सरकार इसे अपनी जीत के रूप में प्रस्तुत कर रही है। दो दिन पहले ही एफएटीएफ […]