
किंशासा। मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में एक गांव में हुए आतंकी हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस के आतंकियों ने पूर्वी डीआर कांगो में शुक्रवार को एक गांव के पास किसानों पर घात लगाकर हमला किया। घटनास्थल से पुरुषों और महिलाओं के 21 शवों बरामद हुए हैं।
क्षेत्रीय सैन्य प्रशासक चार्ल्स एहुता ओमेंगा ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि एडीएफ आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या की जानकारी नहीं दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved