
पेरिस (Paris)। फ्रांस (France) के आल्प्स में मोंट ब्लांक के दक्षिण-पश्चिम में हिमस्खलन से रविवार को चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन (Home Minister Gerald Dermanin) ने ट्विटर पर दी। उन्होंने बताया कि यह प्रारंभिक मृतक संख्या है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हिमस्खलन दिन के समय आया और इसमें फंसे ज्यादातर लोग पर्वतारोहण कर रहे थे।
शैमॉनिक्स से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हाउते-सावोई क्षेत्र के कॉन्टैमाइन्स-मोंटजोई (contamines-montjoie) में हिमनद में हिमस्खलन हुआ। गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी, लेकिन उन्होंने मृतकों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। फ्रांस में ईस्टर के मौके पर अवकाश के दौरान बड़ी संख्या में लोग आल्प्स जाते है।
स्थानीय फ्रांस-ब्लेयू रेडियो स्टेशन ने बताया कि हिमस्खलन का आकार 1,000 मीटर लंबा और 100 मीटर चौड़ा था। स्टेशन ने बताया कि तलाश अभियान में मदद के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे गए थे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्विटर पर लिखा कि बचाव सेवाएं और हताहतों की तलाश जारी रख रही हैं और उनकी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved