मुंबई (Mumbai)। अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) इस समय सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को उनकी शादी की सालगिरह पर एक लग्जरी कार गिफ्ट (luxury car gift) की है। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में शेखर सुमन एक नई ”BMW” के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। शेखर सुमन सलमान खान के रियलिटी शो ”बिग बॉस 16” (bigg boss 16) के एक विशेष संडे सेगमेंट की मेजबानी करते थे, प्रशंसकों ने इस एपिसोड को भी बहुत पसंद किया।
शेखर सुमन ने अपनी पत्नी अलका को एक महंगी BMWi7 सीरीज कार गिफ्ट की है। कार की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस कार की कीमत 2.4 करोड़ रुपये है। इस लग्जरी कार से अभिनेता ने अपनी पत्नी अलका को सरप्राइज दिया। शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए शेखर सुमन ने ढाई करोड़ रुपये खर्च किए।
शेखर सुमन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर में उनके साथ उनका बेटा अध्ययन सुमन भी नजर आ रहा है। दोनों कार को किस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में अलका वेडिंग एनिवर्सरी का केक काटती नजर आ रही हैं। बिग बॉस 16 में नजर आ चुके शिव ठाकरे ने भी शेखर सुमन को इस खास मौके पर बधाई दी।
शेखर सुमन कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। शेखर के बेटे अध्ययन सुमन को रोहित शेट्टी की ”खतरों के खिलाड़ी सीजन 13” में देखे जाने की अफवाह थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साफ है कि वह अब शो का हिस्सा नहीं होंगे। अध्ययन सुमन फिलहाल एक बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी चुनाव प्रचार शनिवार से शुरू हो गया। सात मई तक प्रधानमंत्री कर्नाटक में 22 जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इस दौरान कुल छह दिन प्रधानमंत्री के कर्नाटक में चुनावी कार्यक्रम हैं। प्रचार अभियान की शुरुआत शनिवार को बीदर में विशाल रोड शो से हुई। कर्नाटक […]
डेस्क। बीते दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट की आलोचना करते हुए साउथ अभिनेता सिद्धार्थ ने कुछ अश्लील टिप्पणी की, जिसकी वजह से वह लगातार ट्राल हो रहे थे। सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया का सामना […]
नई दिल्ली (New Delhi)। अरहान खान के शो ‘डंब बिरयानी’ के पहले एपिसोड (episode)में सोहेल खान (sohail khan)और अरबाज खान (Arbaaz Khan)ने ढेर सारी बातें कीं। दोनों ने अरहान के साथ-साथ अरहान के दोस्तों को अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया और कई सारे किस्से शेयर किए। इस दौरान सोहेल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से […]
मुंबई। तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का खाका सज गया है। अल्लू अर्जुन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने का सेहरा निर्माता निर्देशक करण जौहर के ही सिर बंधने जा रहा है हालांकि इस फिल्म में करण जौहर की कंपनी सिर्फ एक पार्टनर के तौर पर ही रहेगी, कुछ कुछ […]