मुंबई (Mumbai)। ‘दिल दोस्ती ऐटसेट्रा’ (Dil Dosti Etcetra) और ‘इस्सक’ (love) के बाद जाने-माने निर्देशक मनीष तिवारी की नई पेशकश ‘चिड़ियाखाना’ (chiriyakhana) 2 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे भारत के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) ने निर्मित किया है। भारती स्टूडियोज की यह फिल्म शिलादित्य बोरा की कंपनी प्लाटून वन रिलीज करेगी।
फ़िल्म चिड़ियाखाना एक बिहारी लड़के (ऋत्विक सहोरे) की कहानी हैं, जो अपनी धैर्य, संकल्पना और विशेष कर अपने फुटबॉल कौशल के कारण महाराष्ट्रियन चॉल के निवासियों का पसन्दीदा लड़का बन जाता हैं।निर्देशक मनीष तिवारी कहते हैं कि “चिड़ियाखाना एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो अपने फुटबॉल के जुनून के लिए एक गहरी छाप छोड़ता है। वह इसमें न केवल खुद को, बल्कि अपने दोस्तों, अपने शैक्षिक संस्थान को भी सशक्त बनाता है और दुश्मनों को दोस्तों में बदल देता है। सूरज बिहार से मुंबई अपनी मां के साथ आकर इस शहर की भूलभुलैया में अपना पैर जमाता है।
बता दें कि निर्देशक मनीष तिवारी मूलतः मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार) के रहने वाले हैं, जिनकी शिक्षा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, यूके और येल यूनिवर्सिटी, यूएसए से हुई है। प्लाटून वन के शिलादित्य बोरा फिल्म के डिस्ट्रब्यूशन से काफी खुश हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved